शपथ ग्रहण से पहले धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट

नेशनल डेस्क:– पुष्कर सिंह धामी, जो आज शाम उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं, ने रविवार सुबह यहां अपने पूर्ववर्तियों से शिष्टाचार भेंट की। धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पूर्ववर्ती तीरथ सिंह रावत से उनके भागीरथीपुरम स्थित आवास पर मुलाकात की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर भी मुलाकात की। पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण रविवार शाम को राजभवन में होना है।

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल ने शनिवार को सर्वसम्मति से खटीमा से दो बार के विधायक धामी को अपना नया नेता चुना, जिससे उनके लिए राज्य के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने का मार्ग प्रशस्त हो गया। तीर्थ सिंह रावत चार महीने पहले 10वे मुख्यमंत्री बने थे उत्तराखंड के, जिन्होंने शुक्रवार की रात संवैधानिक कारकों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया।

MUST READ