देश में ताऊते के बाद मंडरा रहा चक्रवात ‘यास’ का खतरा!
नेशनल डेस्क:- देश में जहां पिछले दिनी चक्रवात तूफान ताऊते ने गुजरात, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। वहीं तूफान ताऊते अपने पीछे तबाही के कई निशान भी छोड़ गया। अभी ताउते का खौफ खत्म भी नहीं हुआ कि, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में एक और तूफान दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 23-24 मई के दौरान तूफान ‘यास’ बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला है । इस बार इस तूफान का नाम ओमान ने रखा है। मौसम विभाग में चक्रवात विभाग की प्रभारी सुनीता देवी के मुताबिक अगले हफ्ते पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं और स्थिति पर मौसम विभाग नज़र गड़ाए बैठा है।

चक्रवात विभाग की प्रभारी सुनीता देवी ने जानकारी दी कि, समुद्री सतह का तापमान एसएसटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 31 डिग्री है, यह औसत से लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊँचा है। सभी समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां चक्रवाती तूफान के अनुकूल हैं। वही बता दें कि, गुजरात में ताऊते तूफान ने भरी तबाही के साथ 13 लगों की मौत का कारण बने है। वहीं भारतीय नौसेना व तटरक्षक बलों ने मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे 317 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।