यूपी में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद- 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से शंखनाद कर दिया गया है। जिसकी शुरुआत कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कर दी है शुक्रवार को प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है ।लखनऊ की सड़कों पर जगह-जगह प्रियंका के स्वागत को लेकर बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

आपको बता दें की लगभग डेढ़ साल बाद लखनऊ के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी 18 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी। इस दौरान वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की जमीनी तैयारियों का जायजा लेंगी वही कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी करेंगी।

प्रियंका गांधी हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी , पार्टी मुख्यालय में बैठक कर कार्यकारिणी पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति भी तैयार करेंगी।

MUST READ