यूपी में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का तंज ,बोले -जनता देगी BJP को विदाई का आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच में उतर चुकी है बीते दिन उत्तर प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के सात सांसद जो केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जनता के बीच में जाकर जनता से 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। तो वहीं अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू ने भाजपा की इस जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर तंज कसा है कि उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा को आशीर्वाद तो देगी लेकिन विदाई का आशीर्वाद देगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर जमकर निशाना साधा है अजय लल्लू ने कहा कि जब भाजपा जनता के बीच में जाएगी तो जनता उनसे सवाल करेगी तो वह क्या जवाब दे पाएंगे। जनता उनसे पूछेगी कि गन्ने का भुगतान क्यों नहीं हुआ 14 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है ,किसान उनसे फसल बीमा योजना का लाभ क्यों नहीं मिला पूछेंगे, धान मक्का गेहूं क्यों नहीं खरीदा गया है ,यह सवाल भाजपा से पूछा जाएगा। बेरोजगार रोजगार को लेकर सवाल पूछेंगे तो महिलाएं सुरक्षा को लेकर सवाल पूछेंगे तब भाजपा उन्हें क्या जवाब देगी।अजय लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश जंगल राज में तब्दील हो चुका है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि अब भाजपा की विदाई का समय आ गया है जनता भाजपा को आशीर्वाद देकर कहना चाह रही है कि केंद्र में और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह आपकी सरकार बना दी गई है अब आप घर जाइए आप के बैठने का समय आ गया है आपको विदाई ले लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता आशीर्वाद देकर भाजपा को विदाई देना चाहती है और कहना चाह रही है कि अब कांग्रेस की सरकार आने वाली है।
वही 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के विषय में अजय लल्लू ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी दल यात्राएं निकाल रहे हैं जबकि कांग्रेस पार्टी गांव में किसानों के बीच में है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बुनियादी सवालों को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर पिछले 4 सालों से संघर्ष कर रहा है पिछले 3 महीने में कांग्रेस के 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सरकार के दमन के खिलाफ कानून व्यवस्था के खिलाफ किसानों के मुद्दों को लेकर जेल काटी है।