चंद्रयान-3 के रोवर लैंडर ने चंद्रमा पर की चहलकदमी.. इसरो ने जारी किया वीडियो
चंद्रयान-3 रोवर लैंडर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह तक उतरा और चहलकदमी की। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर उतरा और वहां की तस्वीरें इसरो तक भिजवाईं। वहीं बी-20 समिट में टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा कि चंद्रमा लंबे समय से आकांक्षा का प्रतीक रहा है। आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी में देखते हैं। दुनियाभर के लोगों के साथ-साथ लाखों युवा भारतीयों ने हाल ही में चंद्रमा पर लैंडिंग देखी। अब ऊपर की ओर चंद्रमा पर एक साधारण नजऱ इस बात की याद दिलाएगी कि एक राष्ट्र के रूप में हमने क्या हासिल किया है और हम भविष्य में क्या हासिल करने में सक्षम हैं।