स्कूलों में दिखाई जाएगी चंद्रयान 3 की सफलता.. राजस्थान में बच्चों को सीएम हाउस बुलाया
चंद्रयान 3 आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक पल की प्रतीक्षा पूरा देश कर रहा है और दुनिया की निगाहें भी इसरो के इस मिशन पर टिकी हुई हैं इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए कई राज्यों के स्कूलों में बच्चों को बुलाया गया है। चंद्रय़ान 3 मिशन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है, जहां हम इसे लाइव देखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह एक ऐतिहासिक मिशन है।