सीबीआई ने गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का नया मामला किया दर्ज
नेशनल डेस्क:- CBI ने लखनऊ में महत्वाकांक्षी गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं में एक नया मामला दर्ज किया है, जो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान किया गया था, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अधिकारियों ने बताया कि, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एजेंसी ने सोमवार को कई राज्यों में 43 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि, सुबह तड़के शुरू हुआ अभियान जारी है और दिन में इसे बढ़ाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि, बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों, जिनमें से लगभग 180 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा परियोजना से संबंधित यह दूसरी FIR है।