BREAKING – मोदी सरकार का बड़ा फैसला- अब राजीव गांधी नही, मेजर ध्यानचंद के नाम से दिए जाएंगे खेल रत्न अवॉर्ड
ओलंपिक खेल में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद खेल रत्न पुरस्कारों को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है अब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से नहीं बल्कि खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलो के बीच अनेक देश वासियों का यह आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यान चंद्र जी को समर्पित किया जाए लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है जीत के प्रति जो ललक दिखाई है वह वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है पीएम मोदी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए गौरव और सम्मान लाया यह सही है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष एवं महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है हॉकी टीम के इस प्रदर्शन की देशभर में सराहना की जा रही है भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीतकर अपने स्वर्णिम दौर को दोहराया है तो वहीं महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से देश का दिल है।