भाजपा ने बताया घमंडिया और स्वार्थी गठबंधन, विपक्ष बोला-सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे

इंडिया गठबंधन की मुंबई में 31 अगस्त व 1 नवंबर को बैठक हो रही है। इस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ उठाना है। वहीं सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य देश को बचाने, संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता संघवाद को बचाने के लिए सामूहिक रूप से लडऩा और भाजपा को हराना है। देश अनेक संकटों में है और देश को भाजपा-आरएसएस के चंगुल से मिलकर मुक्त कराना है। हमें विश्वास है कि भाजपा को सत्ता से हटा दिया जाएगा।

MUST READ