बंगाल : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर लगाये बड़े आरोप,कहा -पुलिस को मेरी हत्या के दिये थे….
बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के घर के बाहर बीते दिन एक ही सप्ताह में दूसरी बार बम विस्फोट की घटना सामने आई थी ।जिसके बाद अब अर्जुन सिंह खुलकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर अपनी हत्या की साजिश के आरोप लगाने उतर आए हैं। अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी पर पड़े आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी हत्या की साजिश चल रही है टीएमसी और पुलिस मेरे घर में बम मरवा रही है।
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे हो उपचुनाव से पहले एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। और यह सवाल उठा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह जिनके घर के बाहर दो बार बम विस्फोट की घटना सामने आई है लेकिन किसी भी प्रकार कि कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद अब अर्जुन सिंह ने अपनी हत्या की साजिश आरोपी सीधा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मढ़ दिए हैं।
अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस और टीएमसी मेरे घर में बम मरवा रही है मेरी हत्या की साजिश चल रही है इनका मकसद यह है कि बम मारो तो यह घर से निकलेंगे और जब निकलेंगे तब इनको मार दो अर्जुन सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
अर्जुन सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर भी बड़े आरोप लगाए हैं अर्जुन सिंह ने कहा कि 2 महीने पहले मैंने राज्यपाल को चिट्ठी लिखा था जिसमें कहा था कि ममता बनर्जी ने एक पुलिस अधिकारी को बुलाकर निर्देश दिया था कि अर्जुन सिंह की हत्या कर दी जाए। अर्जुन सिंह ने कहा कि यहां कानून का शासन नहीं है मुझे समझ नहीं आ रहा कि केंद्र सरकार इस बारे में संज्ञान क्यों नहीं ले रही है।