धोनी की T20 वर्ल्ड कप में जिम्मेदारी पर बड़ी बात बोल गए BCCI वाइस प्रेसिडेंट

Liberal Sports Desk : बुधवार 9 बजे जब T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो उसमें खिलाड़ियों के तो कई नाम चौंकाने वाले थे ही लेकिन जो सबसे बड़ा नाम चौंकाने वाला था वह सबसे ऊपर दिखाई दे रहा था। और सबसे ज्यादा चर्चा भी सिर्फ उसी नाम की हो रही थी। फैन्स हो या क्रिकेट दिग्गजउस एक पल के लिए खिलाड़ियों के नाम भी भूल गए क्योंकि उनके जेहन में केवल वही नाम चल रहा था और वह नाम था भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जो टीम अनाउंसमेंट के समय सबसे ऊपर लिखा था और उस नाम के आगे लिखा था महेंद्र सिंह धोनी टीम मेंटर।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्टूबर में यूएई और ओमान होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है। और यह भारतीय टीम के लिहाज से बेहद बड़ी बात है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी हैं 2007 में उन्होंने भारत को युवा टीम के सहारे T20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट में वापसी कहीं ना कहीं यह संदेश भी दे रही है कि अब विश्वकप दूर नहीं। लेकिन धोनी की जिम्मेदारियों को लेकर बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बड़ी बात कही है।

महेंद्र सिंह धोनी की एक मेंटर के तौर पर टीम में क्या जिम्मेदारियां होंगी उनका रोल क्या होगा इसको लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि ” बेहद शानदार टीम सिलेक्शन है टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है टी20 के फॉर्मेट के हिसाब से बिल्कुल सही खिलाड़ियों का चयन किया गया है निश्चित रूप से भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद शानदार रहेगा। धोनी के टीम में मेंटर होने से बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव बेहद ज्यादा है खासतौर पर विपरीत परिस्थितियों में जहां पर परिस्थितियां बेहद कठिन होती हैं महेंद्र सिंह धोनी को मालूम है कि कैसे जीत दिलानी है। धोनी के आने से टीम के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

बीसीसीआई प्रेसिडेंट के अनुसार एक बात तो साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम में मेंटर के तौर पर शामिल होने से टीम के खिलाड़ियों को बेहद लाभ मिलेगा क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले हुए हैं और अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं ऐसे में एक बड़े भाई के तौर पर खिलाड़ी अपनी कोई भी बात महेंद्र सिंह धोनी से कह सकते हैं

MUST READ