भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन पर अखिलेश का हमला,कहा- सच्चे प्रबुद्ध भाजपाइयों की उड़ाएंगे नींद

उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर सभी सियासी दलों के बीच मुकाबला चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले प्रबुद्ध वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी मुख्य सियासी दल प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रहे हैं और प्रबुद्ध वर्ग को यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारा दल प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान करता है प्रबुद्ध वर्ग के हितों की रक्षा करता है और उनके विकास के लिए कार्य करता है। इस मुकाबले में बसपा, सपा और अब भाजपा भी उतर चुकी है। सीधे तौर पर इन सभी पार्टियों की नजर उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण समाज पर है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में बकायदा प्रबुद्ध सम्मेलन के आयोजन हो रहे हैं और इस आयोजन के माध्यम से ब्राह्मण वर्ग को लुभाने का कार्य किया जा रहा है।

बसपा और सपा के बाद 5 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश में हुई जहां वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन के कार्यक्रम का आगाज किया गया। लेकिन भाजपा के इस प्रबुद्ध सम्मेलन पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधते हुए सीधा हमला कर दिया। और कहा कि भाजपा की नींद सच्चे प्रबुद्ध वर्ग के लोग ही उड़ाएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सोच रही है कि वह प्रबुद्ध सम्मेलन करके 2022 में अपनी संभावित हार से बस जाएगी लेकिन यह भाजपा की भूल है क्योंकि सच्चे प्रबुद्ध भाजपा की संकीर्ण राजनीतिक सोच के साथ कभी भी नहीं रहे हैं इसके विपरीत प्रबुद्ध लोग जन जागरण करेंगे और भाजपाइयों की नींद भी उड़ाएंगे।

MUST READ