दिल्ली के बाद अब यूपी का दिल जीतने तिरंगे के साथ सड़को पर उतरी AAP ,चुनाव को लेकर किये बड़े ऐलान

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी मुकाबला और भी तेज होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जहाँ सत्ताधारी भाजपा के विरुद्ध हमला कर सपा और बसपा सत्ता वापसी की तैयारी में लगी हुई हैं तो वहीँ कांग्रेस को भी अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस मिलने की उम्मीद है।लेकिन इसी बीच दिल्ली का दिल जीतने के बाद अब अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी यूपी के चुनावी मैदान में कूद चुकी है लेकिन दिल्ली की तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ के हांथो में इस बार झाड़ू नहीं है बल्कि इस बार आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओ के हांथो में तिरंगा लहराता दिख रहा है।

उत्तरप्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी उतरने का ऐलान कर चुकी है। और इस ऐलान के साथ ही जोरदार अंदाज में आप ने यूपी की सियासी जमीन में चुनावी मुकाबले का आगाज भी कर दिया है। लखनऊ और आगरा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने नोएडा में तिरंगा यात्रा का आगाज किया जिसमे जमकर भीड़ उमड़ी। हजारो की सख्या में सड़को में तिरंगा लहराते लोग दिखे। भारत माता की जयकार से नोएडा की सड़के गूँज उठी। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके साथ थे आप के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह। यानी की कुल मिलाकर नोएडा में आप की तिरंगा यात्रा का ये शो पूरी तरह हिट रहा जिसको देखते हुए यूपी में आप का आत्मविश्वास और भी मजबूत नजर आने लगा है।

नोएडा में तिरंगा यात्रा से पहले आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ये यात्रा यूपी के सभी 403 विधानसभाओ में निकाली जाएगी वहीँ इस यात्रा के जरिये प्रदेश में विकास का संकल्प भी लिया जायेगा। यूपी में आप दिल्ली मॉडल को ही अपनाने जा रही है जहाँ आप के मुख्य मुद्दे शिक्षा ,स्वास्थ ,पानी ,बिजली और भ्रस्टाचार से मुक्ति रहेंगे। बता दें अपनी इस तिरंगा यात्रा जरिये आप राष्ट्रवाद का भी सीधा सीधा सन्देश यूपी की जनता को देना चाहती है। वहीँ दूसरी और भाजपा के राष्ट्रवादी किले को ध्वस्त करना भी इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है।

MUST READ