झारखंड में बछड़े को बचाने के चक्कर में चली गई 6 ग्रामीणों की जान
झारखंड के रांची के पिस्का गांव में एक कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश में 6 ग्रामीणों की मौत हो गई। सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने कल जाकर 2 शव निकाले थे, जबकि आज 4 शव बरामद किए हैं। एक व्यक्ति घायल हुआ है। कुएं में काफी मलबा जमा हो गया था, इसलिए अभियान में काफी समय लगा। दरअसल पिस्का गांव में कुएं में बछड़ा गिर गया था, जिसे निकालने के लिए ग्रामीण जुटे थे। तभी अचानक कुएं में गिर पड़े। बारिश में पानी ज्यादा भरा होने के कारण उनकी मौत हो गई।