महेंद्र सिंह धोनी के 5 दिलचस्प किस्से जिनके बारे में फैंस भी नहीं जानते होंगे
Liberal Sports Desk :मौजूदा वक्त में फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के जीवन से जुड़ी हुई हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में क्या करते हैं वह ग्राउंड से बाहर क्या करते हैं वह हर बात फैन्स जानना चाहते हैं जो एक खिलाड़ी से जुड़ी हुई रहती है आज हम ऐसे ही एक खिलाड़ी की बात करने वाले हैं जिसके पूरे विश्व भर में फैंस हैं और वह खिलाड़ी है भारत के दिग्गज व सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की। महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 40 वा जन्म दिवस मना रहे हैं और आज हम उनके बारे में पांच ऐसे दिलचस्प किस्से को बताने जा रहे हैं जिनके बारे में फैंस को भी नहीं मालूम होगा।
महेंद्र सिंह धोनी के 5 दिलचस्प किस्से
जब ग्राउंड से केविन पीटरसन को कहा आप अभी भी मेरे पहले टेस्ट विकेट हो
महेंद्र सिंह धोनी को हम मैदान पर उनके शांत स्वभाव के लिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मैदान पर अपने शांत स्वभाव से ही विरोधी टीमों के खेमे में खलबली मचाते हुए नजर आते हैं लेकिन आज हम आपको एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने साथ खेले पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन की जमकर खिंचाई कर दी थी
आईपीएल में पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे एक मैच के दौरान मनोज तिवारी कॉमेंटेटर से माइक पर बात कर रहे थे उस वक्त कमेंट्री बॉक्स में केविन पीटरसन कमेंट्री कर रहे थे तभी केविन पीटरसन ने मनोज तिवारी से कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से जाकर कहे कि मैं उनसे बेहतर गोल्फर हु, मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी के पास जाकर कहा कि” भैया केविन पीटरसन कह रहा है कि वह आपसे बेहतर गोल्फर है तब धोनी ने जवाब दिया कि आप अभी भी मेरे पहले टेस्ट विकेट हो इस बात को फैंस ने खासा पसंद किया था और लंबे समय तक सोशल मीडिया पर यह बात लोगों ने वायरल भी की थी
जब राहुल द्रविड़ ने किया था धोनी पर गुस्सा
ऐसे बहुत कम मौके हुए होंगे जब किसी खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर गुस्सा किया होगा।एक ऐसा ही किस्सा हुआ था भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी टीम में नए आये थे उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के विरुद्ध बल्लेबाजी कर रहे थे और गलती से उन्होंने एक गलत शॉट खेला और वह पॉइंट पर आउट हो गए तब राहुल द्रविड़ ने धोनी पर गुस्सा करते हुए कहा कि” यह तुमने कैसा शॉट खेल दिया तुम्हें पूरा मैच फिनिश करके जाना चाहिए था यह बात वीरेंद्र सहवाग ने एक शो के दौरान बताई थी और सहवाग ने यह भी बताया था कि उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी एक मैच में शॉर्ट नहीं खेल रहे थे तब सहवाग ने जाकर धोनी से पूछा कि आप शॉर्ट क्यों नहीं खेल रहे हैं तब धोनी ने जवाब दिया मुझे फिर से डांट नही खानी है । चुपचाप मैच खत्म करते हैं और चलते हैं ।
जब श्रीसंत से कहा कि जाकर बॉल डाल भाई
महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा भारत के 2007 टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के एक हफ्ते बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के एक मैच के दौरान हुआ था जब श्रीसंत गेंद करके महेंद्र सिंह धोनी के पास आकर खड़े हो गए और उन्हें देखने लगे और गेंदबाजी करने नहीं जा रहे थे तब महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीसंत से कहा कि जाकर बॉल डाल भाई यहां मत खड़े रह।
जब रविंद्र जडेजा से कहा पुजारा को सिली प्वाइंट पर ताली बजाने के लिए नहीं खड़ा कर रखा है
भारत और न्यूजीलैंड मैच के दौरान रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे और महेंद्र सिंह धोनी उन्हें मिडिल और लेग स्टंप पर गेंदबाजी करने का इशारा कर रहे थे और सिली पॉइंट पर पुजारा फील्डिंग कर रहे थे और रविंद्र जडेजा ऑफ साइड गेंद किए जा रहे थे ऐसे में विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा से कहा कि मिडिल और लेग स्टंप पर गेंद कर जड्डू पुजारा को सिली प्वाइंट पर ताली बजाने के लिए नहीं खड़ा किया है
जब ड्रेसिंग रूम में धोनी को बिहारी बोलकर चिढ़ाते थे खिलाड़ी
महेंद्र सिंह धोनी जब भारतीय क्रिकेट टीम में नए-नए आए थे तब उनके बड़े हेयर स्टाइल के लोग काफी दीवाने थे और उनकी भाषा भी बिहारी जिसको लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में उन्हें बिहारी बोलकर चिढ़ाते थे यह बात युवराज सिंह ने टीवी शो में कई दफा जग जाहिर की है युवराज सिंह उनके खास दोस्तों में से थे जो उन्हें बिहारी बोलकर चिढ़ाया करते थे।
जब खुद धोनी ने रैना से कहा छीटाकशी करने के लिए
महेंद्र सिंह धोनी अक्सर मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं ऐसे बेहद कम ही मौके होंगे जब महेंद्र सिंह धोनी ने किसी खिलाड़ी से छीटाकशी की हो लेकिन एक ऐसा मौका भी था जब खुद महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के विरुद्ध एक मैच में सुरेश रैना से कहा था कि और छीटाकशी कर, भारत और पाकिस्तान के बीच एक मुकाबला खेला जा रहा था जिसमें कामरान अकमल बैटिंग कर रहे थे और सुरेश रैना पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे तभी कामरान अकमल ने महेंद्र सिंह धोनी से जाकर यह शिकायत की सुरेश रैना उन्हें गाली बक रहे तब महेंद्र सिंह धोनी सुरेश रैना के पास गया और पूछा कि क्या हुआ है रैना ने कहा कामरान अकमल मुझे कुछ ना कुछ खा कर बोल रहा है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रहने से कहा कि और बक गाली बोलता रह।