ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 40 विशेषज्ञ जुटे, लंबे समय तक चलेगा एएसआई का सर्वेक्षण
न्यायालय के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वे शुरू हो गया है। हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी एएसआई सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह 7 बजे 40 विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शुरू किया गया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही है। दोपहर के भोजन के बाद सर्वेक्षण फिर से शुरू होगा। यह सर्वे लंबे समय तक जारी रहेगा।