29 जून को पंजाबियों के लिए केजरीवाल करेंगे बड़ा ऐलान, चंडीगढ़ पहुंचने की तैयारी

नेशनल डेस्क (नीलकंठ): पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी बड़े फैसले ले रही है। आप संरक्षक अरविंद केजरीवाल कल चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। इस बीच वह पंजाब की जनता के लिए कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल पंजाब में भी मुफ्त बिजली का ऐलान कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब में महिलाओं के लिए महंगाई दूर करने का इंतजाम कर सकते हैं।

दरअसल, केजरीवाल ने पंजाबी में ट्वीट किया- “एक महिला के लिए इतनी ऊंची कीमत पर अपना घर चलाना बहुत मुश्किल है। दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब में महिलाएं भी महंगाई से बहुत दुखी हैं।” आप सरकार भारत में भी मुफ्त बिजली देगी। कल चंडीगढ़ में मिलते हैं।”

MUST READ