महाराष्ट्र में ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 की मौत, 3 लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे के शाहपुर में खुटाडी सरलांबे गांव में एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। एनडीआरएफ के अनुसार अब तक कुल 15 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MUST READ