लाल किला का दोषी लक्खा सिधाना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, वीडियो शेयर कर…
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं की जांच लगातार तेज से चल रही है। मुख्य आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू और गैंगस्टर लक्खा सिधाना अभी तक पुलिस हिरासत से बाहर हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। लेकिन इन सबके बावजूद दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वीडियो शेयर करके अपने फैंस के साथ रूबरू होते है।
दरअसल, हिंसा को उकसाने वाले लखा ने हाल ही में एक नया वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है। लखा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया। जिसमें उन्होंने शनिवार को चक्का जाम तक अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। जिसके बाद उनके समर्थनों ने खूब कमेंट किए है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया ये वीडियो, लखा सिधाना के पीछे की बनावट और तम्बू दिख रहा है, जो किसानों के आंदोलन में एक जगह है। साथ ही, उन्होंने किसान नेताओं से किसी भी परिस्थिति में पीछे न हटने की बात कही।