राहुल और प्रियंका का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला, बोले- अपने ही किसानों से युद्ध…
कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार बीजेपी पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहती। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 70 दिनों से जारी है। जहां अब किसान एकता मोर्चा ने ऐलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका ने अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करके प्रधानमंत्री को घरने का एक बार फिर से प्रयास किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी ने 22 सैकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। जहां गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती दिख रही है। प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?” बता दें कि इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के द्वारा कई लेयर की बैरिकेंडिग के बाद उसमें कंटीले तारों को भी लगाया गया है।
बता दें कि काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं।” बता दें कि राहुल ने दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों की तस्वीरों को शेयर की है और मोदी सरकार के ऊपर तीखा हमला भी किया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस समय दिल्ली पुलिस को सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है। बता दें कि 26 जनवरी की हिंसा के बाद सिंधु बाॅर्डर पर काफी तैनाव भी देखने को मिला था। जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने किसानों के ऊपर पत्थरबाजी भी की थी। जिसके बाद किसानों ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से मिली हुई है।