राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, बोले-टीका लगवाएंगे, पर टेस्ट नहीं कराएंगे…
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 149 वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान लगातार कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहे हैं। मांगे पूरी होने तक तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान भी आंदोलन जारी रखने के मूड में हैं। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरियाणा के हिसार पहुंचे। उन्होंने यहां बार एसोसिएशन के एक धरने को संबोधित किया।

दरअसल, कोरोना वैक्सीन पर टिकैत ने कहा, सीमा पर किसानों को टीका लगाया जाएगा लेकिन कोरोना के लिए परीक्षण नहीं किया जाएगा। टीकों में से आधे पुलिस कर्मियों को दिए जाने पर टीकाकरण भी दिया जाएगा। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। टिकेट ने सवाल किया कि अगर कोरोना इतना खतरनाक था तो कुछ लोग बंगाल में रैली क्यों कर रहे थे। कोरोना को सिर्फ एक प्रकार का बुखार माना जा सकता है। अगर लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, तो सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।