पंजाब के 6 मंत्रियों और 5 विधायकों से मिलेंगे राहुल गांधी, क्या सुलझेगा पंजाब कांग्रेस का मामला ?
पंजाब कांग्रेस विवाद को सुलझाने के लिए राहुल गांधी मंगलवार शाम पंजाब के छह मंत्रियों और पांच विधायकों से मुलाकात करेंगे। वह हर मंत्री और विधायक के साथ डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे।
राहुल गांधी से मिलने वाले मंत्रियों में सुखजिंदर रंधावा, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना और भारत भूषण आशु शामिल थे। इसी तरह राहुल गांधी को विधायक परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा, किकी ढिल्लों और संगत सिंह गिलजियान भी मिलेंगे.