धोनी की कप्तानी में 3 बार ICC फाइनल जीता भारत, देखें अबतक कैसे रहे विराट कोहली के आंकड़े !
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सवालों के घेरे में आ चुके है। कोई उनके प्रदर्शन के ऊपर सवाल खड़े कर रहा है तो कोई उनकी कप्तानी के ऊपर। हालांकि विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं लेकिन ICC के फाइनल खेलते हुए उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं दिखती। वहीं अगर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं जिन्हें कोई भी क्रिकेट फैन भुला नहीं सकता। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की ICC के फाइनल खेलते हुए धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है।
आपको बता दें कि धोनी ने भारत के लिए शानदार कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में भारत ने 4 बार ICC भी खेला है जिसमें धोनी की अजबरदस्त कप्तानी का सर दिखा है। उनकी कप्तानी में भारत ने 4 में से तीन बार ICC का ख़िताब अपने नाम किया है जो अपने आप में बड़ी बात है। सबसे पहले धोनी ने 2007 टी -20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उसके बाद टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची और श्रीलंका को हरकर 28 साल बाद चैंपियन बनी। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका और फिर धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को इंग्लैंड में 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर धोनी ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान भी बने थे। फिर 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को फाइनल तक पहुंचाया लेकिन वहां श्रीलंका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
वहीं अगर बात विराट कोहली की करें तो उनकी कप्तानी में भारत ने हर फॉर्मेट पर जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है लेकिन जब ICC का सेमीफइनल व फाइनल मुकाबला सामने आता है तो टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं दीखता। सबसे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची और वहां भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फिर कोहली की कप्तानी में भारत 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में पहुंचा और उस मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को करारी हार दी। और अब टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मुकाबला भी भारत ने कोहली की कप्तानी में खेला, यहां एक बार फिर कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की। ऐसे में अबतक कोहली की कप्तानी में भारत एक भी बार ICC का फाइनल नहीं जीत पाया है।