जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा ​​का दिल्ली में हुआ निधन

जम्मू-कश्मीर से दुखद खबर सामने आई है। जहां पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा ​​का आज यहां निधन हो गया। बता दें कि 94 वर्षीय मल्होत्रा ​​कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली।

जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल होने के अलावा जगमोहन एक केंद्रीय मंत्री भी थे। वह दिल्ली और गोवा के उप राज्यपाल भी थे। जगमोहन लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। उन्होंने शहरी विकास और पर्यटन मंत्री का पद भी संभाला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का पद संभाला था।

गौरतलब है कि जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भाजपा ने संपर्क अभियान चलाया था, तब अमित शाह और वर्तमान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा ​​को चाणक्यपुरा स्थित आवास पर बुलाया था। अमित शाह ने जगमोहन से मुलाकात करके संपर्क अभियान चलाया। जगमोहन को 1984 में कांग्रेस सरकार ने पहली बार राज्यपाल नियुक्त किया था।

MUST READ