किसानों के समर्थन में उतरे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिया बड़ा बयान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 71 दिनों से जारी है। जहां अब किसान एकता मोर्चा ने ऐलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया जाएगा। वही किसानों के ऐलान के बाद दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बदलों का पहरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक बयान इस समय सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।

दरअसल, अपने ट्वविटर अकाउंट पर हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आख़िर अपने ही देश में कितनी सरहदें बनेंगी? किन-किन वर्गों के बीच सरहदें बनेगी? किन-किन समुदायों के बीच सरहदें बनेगी? आख़िरकार देश में ‘अपनों के बीच’ ही सरहदें बनाने का सिलसिला कब तक चलेगा?

गौरतलब है कि भारत के कुछ हिस्सों में किसानों के एक बहुत छोटे वर्ग के पास इन सुधारों के बारे में कुछ समस्याएं हैं. प्रदर्शनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, भारत सरकार ने उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की एक श्रृंखला शुरू की है। केंद्रीय मंत्री वार्ता का हिस्सा रहे हैं, और ग्यारह दौर की वार्ता हो चुकी है। सरकार ने कानूनों को ताक पर रखने की पेशकश भी की है, यह प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री से कम नहीं है।

MUST READ