कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों के चक्काजाम का किया समर्थन, दिया ये बयान
आज देशभर में किसानों द्वारा चक्का जाम का किया जा रहा है। जहां एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू हो चुका है और दोपहर 3 बजे के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा। ऐसे में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पाट्री कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में उतर आई है।
दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’ बता दें कि अन्नदाओं द्वारा चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू हो चुका है और दोपहर 3 बजे के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा।