कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ गरजे राहुल गाँधी, बेरोजगार युवाओ के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस के प्रचार प्रसार की कमान संभाल ली है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित युवाक्रांति समावेश में भाग लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया।
राहुल गाँधी ने इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की आलोचना की और तंज कसते हुए कहा कि ‘40% सरकार’ ने कर्नाटक के युवाओं के करियर को बर्बाद कर दिया है।
राहुल गाँधी ने इस कर्नाटक के बेरोजगार युवाओ के लिए भी बड़े ऐलान किया। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपए देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपए देगी।
बेलगावी में बोलते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की यादे भी साझा की। राहुल गाँधी ने कहा कि जब मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य भर में दौरा किया, तो बेरोजगारी एक ऐसा मुद्दा था जो युवाओं को परेशान कर रहा था। मैंने हजारों युवाओं से उनकी समस्याओं को समझने के लिए बात की थी और देखा भ्रष्ट भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर मूकदर्शक बनी रही। राहुल गाँधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी, और मैं अगले पांच वर्षों में 10 लाख नौकरियों का आश्वासन दे सकता हूं। सत्ता में आने पर हम सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भी भरेंगे।
कर्नाटक में कई जिलों का करूँगा दौरा
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के किसी भी जिले का दौरा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मैं पहले से ही राज्य में कांग्रेस समर्थक लहर देख सकता हूं। अगर राज्य इकाई चाहती है तो मैं कर्नाटक के किसी भी जिले का दौरा करने को तैयार हूं। हम भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने जा रहे हैं। के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।