कब सुलझेगा पंजाब कांग्रेस का झगड़ा? राहुल और प्रियंका से मिलने दिल्ली पहुंचे नवजोत सिद्धू
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी है। चुनाव से पहले मामले को सुलझाने में हाईकमान ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पंजाब में चल रही सियासी जंग को खत्म करने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू से बातचीत हो सकती है। वही मीटिंग भी अभी जारी है। हाल ही में, पंजाब में विवाद को सुलझाने के लिए कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक समिति का गठन किया गया था, जिसमें अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के अन्य नेताओं ने भाग लिया था।
हालांकि कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। अब माना जा रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में पंजाब पर अहम फैसला हो सकता है, इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली आ रहे हैं। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के बाद ही अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में।