ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का बड़ा बयान, बोले – किस्मत वाला हूं कि धोनी की कप्तानी में खेलने का मौका मिला
आज भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर कोई आज माही को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी धोनी के जन्मदिन की बधाईओं का तांता लगा हुआ है। इसी के बीच ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी धोनी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह शानदार कप्तान होने के साथ ही बेहद अच्छे इंसान भी हैं। स्मिथ का कहना है कि वह किस्मत वाले है जो उन्हें धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेलने को मिला।
आपको बता दे की आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में स्टीव स्मिथ धोनी की कप्तानी में पुणे टीम की तरफ से खेले थे। हालांकि अब तो पुणे की टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं है लेकिन स्मिथ ने पुराने दिन याद करते हुए कहा – जब आप धोनी जैसे कप्तान के साथ खेलते हैं तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है चाहे आप कप्तानी के मामले में सीख रहे हो या फिर बल्लेबाजी के बारे में। वह हमेशा टीम खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और अपने से पहले टीम के बारे में सोचते हैं। यही कारण है कि मैं भी धोनी को काफी पसंद करता हूं।
धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया जो शायद कोई और कप्तान नहीं कर पाएगा। क्रिकेट की दुनिया की कोई ऐसी प्लेइंग इलेवन नहीं होगी जिसमें धोनी को जगह ना दी जाए और यही कारण है कि उनके संन्यास लेने के बाद भी टीम इंडिया के क्रिकेटर उन्हें मैदान के अंदर मिस करते हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को जीत की नई राह दिखाई और फिर उस जीत को अपनी आदत बना लिया। टीम इंडिया ने धोनी के कप्तानी में 2007 टी-20 वर्ल्ड जीता, फिर 2011 में धोनी ने 28 साल बाद भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया। यह सिलसिला यही नहीं रुका, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भी धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाई।